फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली माता ने मासूम को खौलते तेल से जलाया, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरगंज के शांतिनगर निवासी छह साल की मासूम के निजी अंगों पर सौतेली मां ने खौलते तेल से जला दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर पिता ने बुधवार रात करीब 11 बजे ठाकुरगंज थाने पहुंचकर दूसरी पत्नी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक, वारदात आठ जुलाई की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज हरिशंकर चंद के मुताबिक, शांति नगर में रहने वाले एक व्यक्ति की दूसरी शादी न्यू हैदरगंज निवासी महिला से हुई थी।
उसकी पहली पत्नी से एक छह साल की मासूम बेटी है। उक्त व्यक्ति ने देर रात 11 बजे तहरीर दी। इसमें दूसरी पत्नी पर आरोप लगाया कि आठ जुलाई को मासूम बेटी को बुरी तरह से पीटा।
विज्ञापन

इसके बाद खौलते तेल में चिमटा डालकर उसके निजी अंगों को जला दिया। बुधवार को बेटी दर्द से कराह रही थी। उससे पूछताछ की तो पत्नी की प्रताड़ना सामने आई।
इस पर मासूम के पिता ने पत्नी से कहासुनी भी कर ली। देर रात को वह ठाकुरगंज थाने पहुंचा और पूनम के खिलाफ मासूम को प्रताड़ित करने व जलाने की तहरीर दी।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें