फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: करामत कॉलेज में स्टेम लैब स्थापित

विज्ञापन
करामत कॉलेज में स्टेम लैब स्थापित
विज्ञापन
लखनऊ। करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज में स्टेम (एसटीईएम) लैब की स्थापना की गई है। यह लैब एईसीओएम के सहयोग से खुशी संस्था ने स्थापित की है। इसका उद्घाटन शुक्रवार को अपर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा (माध्यमिक) विष्णु कांत पांडेय ने किया। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विष्णु कांत पांडेय ने कहा कि यह लैब छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव देगी। इससे छात्राओं में विज्ञान और तकनीक के प्रति रुचि बढ़ेगी और रचनात्मकता विकसित होगी। लैब से उन्हें उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों की तैयारी में मदद मिलेगी। इस अवसर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में 70 छात्राओं ने 60 स्टेम आधारित मॉडल प्रदर्शित किए। ईशा शुक्ला को प्रथम, निस्बा को द्वितीय और हुमैरा बानो को तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें