पीस कमेटी की बैठक में मौजूद संभ्रांत नागरिक व पुलिस अधिकारी।
मोहनलालगंज। होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पंचायत स्थित मऊ बड़ी मस्जिद परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें एसीपी विकास पांडेय व इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं व्यापारियों ने सहभागिता की। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पर्वों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की। इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। बाजारों, धार्मिक स्थलों और मुख्य चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।