लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा का अनावरण रविवार को कुलपति आलोक कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में मालवीय के अपार योगदान का प्रमाण है। कुलपति ने एलबीएस छात्रावास में मां सरस्वती के नवनिर्मित मंदिर का भी उद्घाटन किया। मौके पर संकाय के सभी सदस्य मौजूद रहे।