लोकभवन लाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की प्रतिमा।
- फोटो : amar ujala
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पांच टन वजनी कांसे की प्रतिमा का अनावरण 25 दिसंबर को उनकी जयंती के अवसर पर किया जाएगा।
जयपुर में बनी इस प्रतिमा को सोमवार को लखनऊ लाया गया। लोकभवन में प्रतिमा को स्थापित करने का काम तेजी से चल रहा है।
बता दें कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त 2018 को हो गया था। वह लंबे समय तक लखनऊ के सांसद रहे।