प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास संजीव सरन ने कहा है कि सरकार औद्योगिक भूखंडों को फ्री-होल्ड करने के निर्णय पर गंभीरता से विचार कर रही है।
इससे उद्यमियों की एक बहुत पुरानी मांग पूरी हो जाएगी। सरन मेरठ में वेस्टर्न चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा शासन व उद्यमियों के बीच आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस निर्णय केबहुत दूरगामी परिणाम होंगे। लिहाजा, सरकार इस पर अच्छी तरह से विचार-विमर्श कर निर्णय लेगी।
बैठक में यूपीएसआईडीसी के एमडी मनोज सिंह ने बताया कि जमीन उपलब्ध होने पर मेरठ व सहारनपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि भूमि ट्रांसफर करने पर लेवी से जुड़े मुद्दे का भी समाधान किया जाएगा।
बैठक में आयुक्त एवं निदेशक उद्योग एल. वेंकटेश्वर लू, विशेष सचिव औद्योगिक विकास कंचन वर्मा, मेरठ व मुजफ्फरनगर केडीएम उपस्थित रहे।