फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब लखनऊ पहुंचे जेठालाल और दया भाभी

Wed, 27 Aug 2014 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का नाम सुनते ही जो तस्वीर आंखों के सामने घूमने लगती है, वह है जेठालाल और दया भाभी।
विज्ञापन


दया का चुलबुला अंदाज जहां गुदगुदाता है, वहीं जेठालाल पर आने वाली मुसीबतें दर्शकों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर देती हैं।

दोनों के बीच मसखरी व नोकझोंक का सिलसिला ऑफ स्क्रीन भी चलता है। मंगलवार को धारावाहिक की यह हिट जोड़ी एक निजी आयोजन में शामिल होने शहर पहुंची थी।

पेश है इस अवसर पर हुई जेठालाल का किरदार निभाने वाले कलाकार दिलीप जोशी और दया भाभी बनी दिशा वकानी से बातचीत के अंश।

24 साल बाद लौटा हूं लखनऊ’ अभिनेता दिलीप जोशी ने बताया कि करीब 24 साल पहले अकादमी सम्मान समारोह में मंचित नाटक ‘संतू रंगीली’ में एक छोटी सी भूमिका निभाने के लिए शहर आया था।

इन वर्षों में शहर की तस्वीर व फिजा दोनों बदल गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें