सेंट जॉन एकेडमी प्रयागराज ने जीती चैंपियनशिप
लखनऊ। सीएमएस चौक कैंपस की ओर से चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड क्वांटा 2025 का सीएमएस कानपुर रोड परिसर में भव्य समापन हुआ। विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि व जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने पुरस्कार वितरित किए। सेंट जॉन एकेडमी प्रयागराज ने चैंपियनशिप जीती। पश्चिमांचल एकेडमी नेपाल और सनबीन स्कूल मऊ की टीमों को रनरअप घोषित किया गया। क्वांटा 2025 में रूस, ब्राजील, जर्मनी, नेपाल, बांग्लादेश व भारत के अलग अलग राज्यों से विद्यार्थी आए थे।