उत्तर प्रदेश में मंडी सचिव व सहायक स्टोर कीपर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीख गुरुवार को घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा 13 अप्रैल को आयोजित होगी। इसके लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थी शॉर्ट लिस्ट किए जा चुके हैं।