फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: श्रीलंका के अनुयायियों ने विश्व शांति के लिए की विशेष पूजा

Tue, 16 Apr 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती सोमवार को अनुयायियों से गुलजार रही। श्रीलंका से आए अनुयायियों ने आनंद बोधि पर अपने पारंपरिक रीति रिवाज में विश्व शांति के लिए विशेष पूजा की। इस दौरान बौद्ध भिक्षु ने बुद्ध उपदेश भी सुनाया। बौद्ध भिक्षुणी माता सुमेधा ने कहा कि बुद्ध की शिक्षा अत्यंत व्यावहारिक है। इसमें किसी भी तरह के रहस्यों और आडंबरों के लिए कोई स्थान नहीं है। उनका चिंतन प्राणियों के व्यापक दुखों के कारण की खोज से प्रारंभ होता है। वह युवा जीवन के लिए दुखों के अत्यंत निरोध का उपाय ही बताते रहे। इस मौके पर काफी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें