एकेटीयू में आयोजित खेल प्रतियोगिता
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में इंट्रा यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का शनिवार को शुभारंभ हुआ। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहले दिन कुलपति प्रो. जेपी पांडेय, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया, वित्त अधिकारी केशव सिंह व कैस के निदेशक प्रो. एसपी शुक्ल ने शतरंज में हाथ आजमाया। इस दौरान रजिस्ट्रार अर्चना गहरवार भी उपस्थित रहीं। इस मौके पर प्रतिकुलपति प्रो. राजीव कुमार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी सिंह, एसोसिएट डीन इनोवेशन डॉ. अनुज कुमार शर्मा, खेल समन्वय डॉ. मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।
एकेटीयू में आयोजित खेल प्रतियोगिता
एकेटीयू में आयोजित खेल प्रतियोगिता