फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार बस ने बुजुर्ग को रौंदा

Sun, 30 Aug 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित दरोगाखेड़ा चौराहे के पास तेज रफ्तार बस ने राम मोहन लाल (85) को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति के मुताबिक, दरोगाखेड़ा सीएसए नगर निवासी राम मोहन लाल शुक्रवार रात करीब नौ बजे पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच अमेजन कर्मचारियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें रौंद दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके से बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है। अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। राम मोहन लाल की बड़ी बेटी का पहले ही निधन हो चुका है। वहीं, छोटी बेटी अपने पति और बच्चों के साथ उनके साथ ही रहती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें