बख्शी का तालाब। क्षेत्र के सरकपुर सरैया गांव के रहने वाले बुजुर्ग रामचंद्र मौर्य (82) को बृहस्पतिवार की शाम लगभग तीन बजे अज्ञात बस ने छठामील चौराहे के पास रौंद दिया। वह साइकिल से जानकीपुरम स्थित गाय भैंस के बाड़े में चारा पानी देने जा रहे थे। रामचंद्र के बड़े बेटे रविंद्र ने बताया कि उनका परिवार दूध बेचने का काम करता है। बृहस्पतिवार दोपहर लगभग तीन बजे सैरपुर स्थित छठा मील चौराहे के पास तेज रफ्तार बस ने उनके पिता को रौंद दिया। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। परिवार में दो बेटे रविंद्र, रंजीत उनकी मां और एक बहू है।