फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लावणी नृत्य से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

विज्ञापन
फोटो मनीष वर्माऐशबाग रामलीला मैदान में आयोजित चैती महोत्सव में कृष्ण लीला का मंचन करते कलाकार
विज्ञापन
लखनऊ। ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को घुंघरू नृत्य संगम डांस अकादमी की ओर से सांस्कृतिक संध्या प्रतिभा को पहचान, सपनों को उड़ान का आयोजन हुआ। इसमें कलाकारों ने कालबेलिया और लावणी नृत्य की मनोरम छटा बिखेरी। कार्यक्रम का शुभारंभ में मनीषा यादव के निर्देशन में आराध्या, ऋषिता, अविका, अनाया और तनीषी ने नृत्य प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति संगीत से सजे आयोजन में घुंघरू नृत्य संगम की ओर से जय कन्हैया लाल की गीत पर मलखान सिंह, लवली घिल्डियाल, मौसमी आदि कलाकारों ने लोकनृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें