लखनऊ। सिटी मांटेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैंपस के तत्वावधान में पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट ‘कॉनकार्ड-2026’ का भव्य आगाज हुआ। ओपनिंग सेरेमनी सीएमएस कानपुर रोड के ऑडिटोरियम में हुई। छह नवंबर तक चलने वाले आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि कमांडर निखिल वैश ने दीप प्रज्वलित कर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने देश-विदेश से आए बाल फुटबॉलरों का स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजन की संयोजिका जुनू ठाकुर बिष्ट ने ओमान और नेपाल के खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने को गर्व का विषय बताया। सीएमएस के संचार प्रमुख ऋषि खन्ना ने बताया कि मैच मंगलवार से शुरू होंगे। बालक वर्ग के आठ मैच चौक स्टेडियम के दो मैदानों पर खेले जाएंगे, जबकि बालिका वर्ग के चार मुकाबले जयजगत स्टेडियम में होंगे। सभी मैच नॉकआउट आधार पर और फीफा नियमों के अनुरूप खेले जाएंगे।