फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गर्मी की छुट्टी में चलेंगी विशेष ट्रेनें

Sun, 14 Apr 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गर्मी की छुट्टियां होने वाली हैं। सभी लोग छुट्टी मनाने के लिए कहीं न कहीं जाने की योजना बना रहे हैं। नियमित चलने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने देशभर में समर स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। इनमें चार ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियां ऐसी हैं, जो इस जिले से होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन


इसी महीने शुरू होने वाली स्पेशल ट्रेनें जून के अंत तक चलेंगी, जो मुंबई, जम्मू, बनारस, आनंद विहार, जय नगर तक दौड़ेंगी। इन रास्तों पर पड़ने वाले स्टेशनों तक पहुंचना आसान होगा। दूसरी तरफ दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में भीड़ को देखते हुए एक अतिरिक्त कोच भी लगा दिया गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि गर्मी की छुट्टी को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी गई है। प्रतापगढ़ से चलने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में 13 से 19 अप्रैल तक और दिल्ली से चलने वाली इसी ट्रेन में 16 से 22 अप्रैल तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगा।
विज्ञापन


मुंबई-बनारस स्पेशल का संचालन हफ्ते में एक दिन
मुंबई और बनारस के बीच हफ्ते में एक दिन स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी। मुंबई सेंट्रल से 17 अप्रैल से 26 जून तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी, जो रायबरेली में शुक्रवार को सुबह 5.50 बजे पहुंचेगी। बनारस से 19 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी, जो रायबरेली में उसी दिन शाम 6.40 बजे पहुंचेगी। यहां पर पांच मिनट का ठहराव होगा। रास्ते में भदोही, जंघई, प्रतापगढ़, अमेठी, लखनऊ, कानपुर, कन्नौज, फर्रूखाबाद, भोगांव, मैनपुरी, शिकोहाबाद, टूंडला, आगरा, अछनेरा, भरतपुर, गंगापुर, सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड़, वापी, पालघर, बोरीवली में भी रुकेगी।

जम्मू की सैर और वैष्णो देवी के कर सकेंगे दर्शन
कटरा और वाराणसी के बीच दौड़ने वाली समर स्पेशल ट्रेन हफ्ते में एक दिन दौड़ेगी। कटरा से प्रत्येक रविवार को 21 अप्रैल से 30 जून तक चलेगी, जो रायबरेली में रात 8.10 बजे पहुंचेगी। वाराणसी से यही ट्रेन 23 अप्रैल से 2 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को दौड़ेगी, जो रायबरेली में सुबह 9.33 बजे पहुंचेगी। यहां दो मिनट का ठहराव होगा। रास्ते में जम्मू तवी, पठानकोट, जालंधर कैंट, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, प्रतापगढ़ स्टेशनों पर भी रुकेगी।

आनंद विहार-बनारस के बीच सफर होगा आसान
बनारस और आनंद विहार के बीच दौड़ने वाली स्पेशल ट्रेन भी हफ्ते में एक दिन संचालित होगी। बनारस से प्रत्येक मंगलवार को 30 अप्रैल से 25 जून तक संचालन होगा, जो यहां पर रात 11 बजे पहुंचेगी। आनंद विहार से यही गाड़ी 1 मई से 26 जून तक प्रत्येक बुधवार को दौड़ेगी, जो रायबरेली में सुबह 3.55 बजे आएगी। पांच मिनट का ठहराव होगा। रास्ते में भदोही, प्रतापगढ़, अमेठी, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद स्टेशनों पर भी रुकेगी।

सप्ताह में दो दिन दौड़ेगी जय नगर वाली रेलगाड़ी
आनंद विहार टर्मिनल और जय नगर के बीच दौड़ने वाली समर स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। आनंद विहार से मंगलवार और शुक्रवार को 26 अप्रैल से 26 जून तक दौड़ेगी, जो रायबरेली में रात 9 बजे आएगी। जय नगर से यही ट्रेन 27 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी, जो रायबरेली में सुबह 7.45 बजे पहुंचेगी। यहां पांच मिनट का ठहराव होगा। रास्ते में मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अमेठी, प्रतापगढ़, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलीपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी स्टेशनों पर भी रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें