फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Special trains for Mumbai: मुम्बई के लिए अतिरिक्त फेरे लगाएंगी स्पेशल ट्रेनें, ये रहेगा समय

Sat, 17 Jun 2023 09:52 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की मांग पर दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। जिसके लिए तारीख व रूट निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की मांग पर रेलवे प्रशासन ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को एक-एक अतिरिक्त फेरे में चलाने का फैसला किया है। गाड़ी संख्या 05053 गोरखपुर बान्द्रा टर्मिनस समर स्पेशल 23 जून को चलाई जाएगी। वापसी में 05054 बान्द्रा टर्मिनस गोरखपुर समर स्पेशल 24 जून को चलेगी।

विज्ञापन


दोनों गाड़ियां ऐशबाग और बादशाहनगर स्टेशन के रास्ते संचालित होंगी। इन गाड़ियों में स्लीपर के 16 और जनरल के चार कोच समेत कुल 22 डिब्बे होंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इसी क्रम में 05063 छपरा लोकमान्य तिलक टर्मिनस समर स्पेशल 23 जून को चलेगी।

ये भी पढ़ें - फिर साथ आएंगे भाजपा और सुभासपा: पूर्वांचल के लिए अहम होगा गठजोड़, दो सीटों पर बन सकती है बात, अगले महीने एलान!
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 100 रुपये में जुड़वा सकेंगे बिजली कनेक्शन: UP पावर कॉरपोरेशन का तोहफा, पहले जमा करना होता था बकाए का 25 फीसदी


वापसी में 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीवान समर स्पेशल 25 जून को चलाई जाएगी। गाड़ी में थर्ड एसी इकोनॉमी के 18 कोच सहित कुल 20 बोगियां होंगी। यह गाड़ियां भी बादशाहनगर और ऐशबाग होते हुए जाएंगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें