एनसीसी कैडेट्स के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू
लखनऊ। एनसीसी कैडेट्स को इस साल होने वाली प्री-नौसैनिक व अखिल भारतीय नौसैनिक शिविर के लिए तैयार करने के लिए तीन यूपी नेवल यूनिट एनसीसी का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया है। प्रशिक्षण शिविर एलनहाउस पब्लिक स्कूल में 10 जून तक चलेगा। इससे कैडेट्स में नेतृत्व, टीम भावना और आत्मबल का विकास होगा। शिविर में 135 बालिका कैडेट्स समेत कुल 421 कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं। कैंप कमांडेंट कमांडर गौरव शुक्ला ने पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ प्रशिक्षण में भाग लेने को कहा। शिविर में कैडेट्स तैराकी, बोट पुलिंग, रोइंग सिम्यूलेटर, सीमैनशिप, फायरिंग अभ्यास, शिप मॉडलिंग तथा सर्विस सब्जेक्ट का प्रशिक्षण लेंगे।