फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरा-मथुरा स्पेशल ट्रेन 28 दिसंबर से दौड़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरा-मथुरा स्पेशल ट्रेन 28 दिसंबर से दौड़ेगी
विज्ञापन

रेलवे ने 28 दिसंबर से छपरा-मथुरा एक्सप्रेस को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि छपरा-मथुरा स्पेशल (05117) का संचालन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को किया जाएगा।
ट्रेन छपरा से सुबह 5:20 बजे रवाना होकर बादशाह नगर 12:57 बजे, ऐशबाग दोपहर 1:28 बजे तथा मथुरा जंक्शन रात 9:30 बजे पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन (05118) मथुरा जंक्शन से रात 11:50 बजे रवाना होकर अगली सुबह 8:08 बजे ऐशबाग, 8:37 बजे बादशाहनगर तथा शाम 5:05 बजे छपरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें