लखनऊ। रेलवे सीतापुर, मैलानी, पीलीभीत होकर ऐशबाग से नई दिल्ली तक 25 मई से 13 जुलाई तक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। 04050 स्पेशल इस दौरान हर शुक्रवार व रविवार को चलेगी। ट्रेन नई दिल्ली से रात 09:35 बजे चलकर मुरादाबाद, चंदौसी, बरेली, बरेली सिटी, भोजीपुरा, पीलीभीत, मैलानी, गोला गोकरननाथ, लखीमपुर, सीतापुर, सिधौली और मोहिबुल्लापुर होकर दूसरे दिन ऐशबाग दोपहर 12:35 बजे पहुंचेगी। 04049 ऐशबाग-नई दिल्ली स्पेशल 26 मई से 14 जुलाई तक हर शनिवार व सोमवार को ऐशबाग से शाम 06:45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।