फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन कराएगी जगन्नाथपुरी और बोधिगया के दर्शन, 10 दिन के टूर पैकेज की ऐसे करें बुकिंग

Thu, 01 Feb 2018 12:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन फरवरी में स्पेशल ट्रेन से जगन्नाथपुरी एवं गंगासागर के दर्शन कराएगा। इस ट्रेन में बैठने की सुविधा बरेली, मुरादाबाद व लखनऊ से होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव के मुताबिक 9 रात एवं 10 दिन का यह टूर 18 से 27 फरवरी के बीच होगा। एक यात्री का टूर पैकेज 9450 रुपये है।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान जस्सीडीह में बैजनाथ मंदिर, कोलकाता में गंगासागर, महाकाली मंदिर, पुरी में जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क मंदिर, गया में विष्णुपाद मंदिर, महाबोधि मंदिर एवं वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे।

टूर पैकेज में नाश्ता, दोपहर एवं रात का शाकाहारी भोजन, लोकल यात्रा के लिए बस और धर्मशाला में ठहराने की सुविधा शामिल है। अधिक जानकारी एवं लखनऊ में बुकिंग के लिए 9794863629, 9794863628 एवं 9794863619, कानपुर में 9794844569, इलाहाबाद में 9794844566 और वाराणसी में 9794844559 पर फोन किया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें