लखनऊ। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोमतीनगर से पाटलिपुत्र के बीच सात अप्रैल से विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 03219/20 पाटलिपुत्र-गोमतीनगर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस सात अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को पाटलिपुत्र से और आठ अप्रैल से एक जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को गोमतीनगर से चलाई जाएगी। ट्रेन 13 फेरों के लिए चलेगी। (माई सिटी रिपोर्टर)