असम के रंगापाड़ा नार्थ जंक्शन से भोपाल स्टेशन के बीच वाया लखनऊ स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। इस ट्रेन में चारबाग से भोपाल जाने के लिए पैसेंजर 21 जुलाई को सफर कर सकेंगे। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि 05714 रंगापाड़ा नार्थ भोपाल स्पेशल रंगापाड़ा से सुबह सवा दस बजे संचालित होगी और सिलीगुड़ी, समस्तीपुर, दरभंगा, गोरखपुर होते हुए तीसरे दिन रात में तीन बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। जहां दस मिनट रुकने के बाद गाड़ी कानपुर के रास्ते भोपाल चली जाएगी। ट्रेन में तीन एसएलआर, छह जनरल, नौ स्लीपर व एक चेयरकार सहित 22 बोगियां होंगी।