लखनऊ। रेलवे चंडीगढ़ से बरौनी के बीच गोरखपुर होते हुए छह फेरों के लिए विशेष साप्ताहिक आरक्षित ट्रेन चलाएगा। ट्रेन 04536/04535 चंडीगढ़-बरौनी-चंडीगढ़ स्पेशल 23 अक्तूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन 04536 चंडीगढ़ से बरौनी के लिए हर शुक्रवार को 23 अक्तूबर से 27 नवंबर तक चलेगी। यह चंडीगढ़ से रात 23.45 बजे चलकर तीसरे दिन बरौनी सुबह 00.30 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04535 बरौनी से चंडीगढ़ के लिए हर रविवार को 25 अक्तूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। यह बरौनी से सुबह 02.35 बजे रवाना होकर दूसरे दिन चंडीगढ़ सुबह 03.35 बजे पहुंचेगी। यह गोरखपुर, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर और गोंडा जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।