लखनऊ। विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में मतदान के लिए पात्र कर्मचारियों को 23 अक्तूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने इसका निर्देश जारी किया है। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्तूबर को मतदान होना है।