यहियागंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिबजी में बंदी छोड़ दिवस पर विशेष दीवान सजाया
लखनऊ। यहियागंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिबजी में दीपावली व बंदी छोड़ दिवस के अवसर पर विशेष दीवान सजाया गया। गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि दीपावली का दिन सिख धर्म में बंदी छोड़ दिवस के रूप में जाना जाता है। इसी दिन छठे सतगुरु हरगोबिंद साहिबजी ने ग्वालियर किले में बंद 52 राजाओं को जहांगीर की कैद से मुक्त कराया था। बंदी छोड़ दिवस त्याग, करुणा व स्वतंत्रता की भावना का प्रतीक है। अवसर पर गुरुद्वारे में विशेष अरदास व कीर्तन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।