कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं महिलाएं।
लखनऊ। इनरव्हील क्लब ने विशेष बच्चों के लिए इंटर स्कूल स्किल कंपटीशन ऑफ दिव्यांग के तहत शुक्रवार को कार्यक्रम ''अभिव्यक्ति'' का आयोजन किया। इसमें 10 स्कूलों के 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने स्किट, अंताक्षरी और इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक जैसी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। निर्णायक मंडल में शामिल ज्योति सिन्हा और डिंपल यादव ने बच्चों की प्रतिभा को खूब सराहा। मुख्य अतिथि मोनिका लाल और गेस्ट ऑफ ऑनर बिंदु बोरा ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर वंदना अग्रवाल, कविता अग्रवाल, स्मृता अग्रवाल, अनुपमा ओसवाल शिखा राज आदि उपस्थित रहीं।