अजगर को दिया गया कंबल व लगाया गया हीटर।
- फोटो : amar ujala
उत्तर भारत में ठंड के सितम को देखते हुए लोगों के लिए अलाव और रैन बसेरे का इंतजाम किया जा रहा है। लोग भी बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। इसी तरह लखनऊ के चिड़िया घर में भी डॉक्टरों की सलाह पर जानवरों को भोजन दिया जा रहा है। वहीं, कंबल और हीटर का भी इंतजाम किया गया है।