लखनऊ। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को आंचलिक विज्ञान नगरी, अलीगंज और इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला, लखनऊ में बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक्स अपडेट के लिए विशेष आधार कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप खासकर उन बच्चों के लिए है जो 5 वर्ष से ज्यादा एवं 15 वर्ष तक की आयु प्राप्त कर चुके है और अभी तक अपने आधार में बायोमेट्रिक्स अपडेट नहीं कराया है। इस अवसर पर इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला में ‘मेरा आधार मेरी पहचान’ विषय पर बच्चों के बीच पेंटिंग और जिंगल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।