फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में हो अंतरिक्ष तकनीक का इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सीजी सिटी स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में बुधवार को 11वें स्पेस एप्लीकेशंस एडॉप्शन वर्कशॉप हुई। विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार और मुख्य सचिव एसपी गोयल ने इसका शुभारंभ किया। मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि आधुनिक अंतरिक्ष तकनीक का इस्तेमाल खेती की उत्पादकता बढ़ाने, सीमित सिंचाई वाले क्षेत्रों में पैदावार सुधारने व सूखा-बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने में किया जाए।। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने कहा कि प्रदेश में सभी भूखंडों की जियोटैगिंग कराने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इससे खेतों की सही सीमा निर्धारित करने और भूमि विवादों के निस्तारण में मदद मिलेगी। कार्यशाला में 50 से अधिक विभागों और जिलों के विशेषज्ञ शामिल हुए। 22 इंडस्ट्री पार्टनर्स ने तकनीकी समाधान पेश किए, जबकि 75 निजी फर्मों ने भागीदारी की। इस दौरान आरएसएसी-यूपी के अर्बन जियो-पोर्टल और बुकलेट का विमोचन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें