लखनऊ। पेट्रोल में मिलावट और ई 20 ईंधन के विरोध में समाजवादी पार्टी के युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेट्रोल की गुणवत्ता और ई 20 ईंधन से वाहन चालकों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ पर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच खींचतान हुई। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ जोर जबरदस्ती की और कई प्रदर्शनकारियों को बसों में भरकर इको गार्डन ले गई। प्रदर्शन में समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज साहनी, छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर अभिषेक यादव, राम प्रकाश मौर्य, आनंद यादव, दीपक छतवारा, दीपू, महेश यादव, मुकेश कुमार गौतम, अनुराग चौधरी, प्रवेश यादव, दारा सिंह, बंशीधर सोनू, आशुतोष तिवारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
हजरतगंज में प्रदर्शन करते सपाई व उन्हें पकड़कर ईको गार्डन ले जाते पुलिस कर्मी।