लखनऊ। समाजवादी पार्टी की महानगर इकाई की सोमवार को बैठक हुई। इसमें यूपी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने पोलिंग स्टेशन और बूथ स्तर पर प्रभारी बनाने का फैसला किया। महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। बैठक में शहर भर में चल रहे पीडीए कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। बैठक में विधायक रविदास मेहरोत्रा, पूर्व मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा, मीरा वर्धन, महानगर महासचिव इरशाद अहमद गुड्डू, महानगर मीडिया प्रभारी गौरव सिंह यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, सुशील दीक्षित, पूर्व महानगर महासचिव सौरभ यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पूजा शुक्ला और पार्षद दल नेता कामरान बेग मौजूद रहे।