फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : बाइक बोट घोटाले की ईडी जांच को रफा-दफा कराने का झांसा देने वाला सपा का पूर्व प्रदेश सचिव गिरफ्तार

Sat, 22 Jul 2023 01:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव बुलंदशहर निवासी दिनेश सिंह गुर्जर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को उसके नोएडा के जेपी ग्रीन सोसाइटी स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव बुलंदशहर निवासी दिनेश सिंह गुर्जर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को उसके नोएडा के जेपी ग्रीन सोसाइटी स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। वह बाइक बोट घोटाले के मामले मके एक आरोपी से ईडी में दर्ज केस को रफा-दफा कराने के बदले में वसूली कर रहा था। ईडी ने उसके ठिकानों पर छापा मारकर कई अहम सुबूत भी जुटाए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि बाइक बोट घोटाले की जांच राजधानी स्थित ईडी के जोनल कार्यालय द्वारा की जा रही है। ईडी के अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि नोएडा में दिनेश कुमार सिंह उर्फ दिनेश सिंह गुज्जर बाइक बोट घोटाले की जांच खत्म कराने के लिए आरोपियों से उगाही कर रहा है। वह खुद को ईडी के कई अफसरों का करीबी बताता है। वह ईडी द्वारा जब्त की गई उनकी संपत्तियों को भी मुक्त कराने का आश्वासन दे रहा था। इस पर ईडी ने उसके खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज करते हुए सभी ठिकानों पर छापे मारे। इस दौरान तमाम आपत्तिजनक सुबूत मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें