लखनऊ। सपा का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 5 अक्तूबर को बलरामपुर जिले की तुलसीपुर तहसील की मझौली ग्राम पंचायत में गैंगरेप पीड़िता के परिवारीजन से मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, डॉ. एसपी यादव, पूर्व विधायक मोहम्मद मसूद खां व बलरामपुर के जिलाध्यक्ष रामनिवास मौर्य शामिल रहेंगे।