मगन बिहारी के परिवार को सहायता राशि का चेक सौंपतीं समाजवादी की रष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा शुक्ला।
गुडंबा। मड़ियांव के भरत नगर निवासी मगन बिहारी तिवारी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से बुधवार को समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता व उत्तर विधानसभा प्रभारी पूजा शुक्ला ने मुलाकात की। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से दी गई एक लाख रुपये की सहायता राशि परिवार को सौंपी। उन्होंने पीड़ित परिवार की अखिलेश यादव से फोन पर बात भी कराई। अखिलेश यादव ने फोन पर परिजनों से कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।