भाजपा ने आरोप लगाया है कि किसानों की समस्याओं पर प्रदेश सरकार संवेदनहीनता की पराकाष्ठा को पार कर रही है।
पार्टी प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि किसान सूखे तो कहीं बाढ़ की मार झेल रहे हैं, लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
प्रदेश के करीब आधे जिले सूखे की चपेट में हैं। पर, सरकार जिलों को सूखाग्रस्त घोषित करने से बच रही है।
कहा प्रदेश सरकार अगर जिलों को सूखाग्रस्त घोषित नहीं करेगी तो केंद्र सरकार की ओर से डीजल और बीज में 50 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ भी प्रदेश के किसानों को नहीं मिल पाएगा।