फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : अनुप्रिया के सामने सपा ने भाजपा सांसद को उतारा, रमेश बिंद आये मैदान में

Mon, 13 May 2024 04:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजेंद्र एस बिंद का टिकट काटकर भदोही से भाजपा सांसद रमेश बिंद को मिर्जापुर के चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट से एनडीए की प्रत्याशी अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल हैं।
विज्ञापन
मिर्जापुर लोकसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा ने मिर्जापुर में अपना प्रत्याशी बदल दिया है। राजेंद्र एस बिंद का टिकट काटकर भदोही से भाजपा सांसद रमेश बिंद को मिर्जापुर के चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट से एनडीए की प्रत्याशी अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल हैं। इस तरह से इस सीट पर अब दो सांसद आमने-सामने होंगे। वहीं, सपा ने राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर भी पूर्व भाजपा सांसद छोटे लाल खरवार पर दांव लगाया है। 

विज्ञापन


भाजपा ने इस बार भदोही से सांसद रमेश बिंद को टिकट नहीं दिया। तभी से वह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के संपर्क में थे। हालांकि, रमेश बिंद भदोही से ही सपा के टिकट पर लड़ना चाहते थे, पर यह सीट तृणमूल कांग्रेस के खाते में होने के चलते सपा नेतृत्व ने बदलाव करना उचित नहीं समझा। इसके साथ ही मिर्जापुर से सपा का टिकट बदलने की चर्चाएं शुरू हो गईं। इसके अलावा सपा ने रॉबर्ट्सगंज सीट पर भाजपा के पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार को अपना उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें