समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा नेता मंच से भले ही किसानों व गरीबो का नाम लें, लेकिन हकीकत में उनका इनसे कोई नाता नहीं है। उनकी मानसिकता शहरी है।
वे हमेशा अमीरों को ही ज्यादा सुख सुविधा देने के प्रयास में रहते हैं। चौधरी ने कहा, सपा सरकार हमेशा किसानों, गरीबों और पिछड़ों की मददगार रही है।
इसलिए जब भाजपा की केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी बनाने की बात कहीं तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्मार्ट विलेज की अवधारणा पेश की।
उन्होंने कहा कि खेती-किसानी और गांव को सुदृढ़ किया जाना आर्थिक विकास के लिए अति आवश्यक है।
भारत के गांवो का विकास तभी होगा जब खेतों में हरियाली होगी।
लेकिन केंद्र सरकार द्वारा कृषि की उपेक्षा करने के फलस्वरूप लाखों किसान आत्महत्या कर चुके हैं।