फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष के बेटे की लुधियाना में हत्या

Wed, 09 Aug 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। सलोन के सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष के बेटे की पंजाब के लुधियाना में सोमवार रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। लूट के इरादे से घटना को अंजाम दिया गया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार लुधियाना पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को दबोच लिया है। युवक की हत्या की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सलोन कोतवाली क्षेत्र के भोलागंज मजरे ममुनी गांव निवासी सिद्धार्थ यादव (20) एक महीने पहले नौकरी की तलाश में पंजाब गया था। पंजाब के लुधियाना स्थित फोकल प्वाइंट फेस-आठ में बीएच इंजीनियरिंग कंपनी में उसे सुपरवाइजर की नौकरी मिल गई थी। सोमवार रात लगभग नौ बजे सिद्धार्थ कंपनी के पास स्थित होटल से खाना खाकर अपने कमरे की तरफ पैदल लौट रहा था। अचानक बाइक से आए तीन बदमाशों ने उसका मोबाइल व पैसा छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। खून से लथपथ सिद्धार्थ को देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। शोर मचने पर आरोपी भाग निकले। उसे सिविल अस्पताल लुधियाना पहुंचाया गया, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी बंटी, लकी व सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। सलोन कोतवाल ने बताया कि परिजन लुधियाना के लिए रवाना हो गए हैं। बुधवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद शव गांव लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें