फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सांसदों के निलंबन पर भड़की सपा व कांग्रेस

Sat, 23 Dec 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। विपक्षी सांसदों के निलंबन के विरोध में शुक्रवार को सपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र पर अप्रत्याशित हमले करते हुए दोनों सदनों से सांसदों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

सरकार का यह कृत्य लोकतांत्रिक सिद्धांतों की हत्या की तरह है। जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सदन की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को जिस भाजपा सांसद ने पास दिए। उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। लेकिन संसद की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल पूछते हैं तो उन्हें निलंबित कर दिया जाता है।
वहीं सपा ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल यादव ने मांग की है कि सांसदों का निलंबन समाप्त किया जाय। निलंबित सांसदों को सदन में जनहित के मुद्दे पर भाजपा सरकार की नाकामियों पर होने वाली चर्चा में भाग लेने दिया जाए। लोकतंत्र व संविधान को भाजपा सरकार से बचाया जाय। प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेताओं पर जो फर्जी मुकदमे भाजपा सरकार द्वारा लिखाए जा रहे हैं, उन पर तत्काल रोक लगाई जाए। इस मौके पर तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें