अंबेडकरनगर के कटेहरी कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। उन्होंने दो सेट में पर्चा भरा। सांसद लालजी वर्मा, पूर्व मंत्री विधायक राम अचल राजभर, पूर्व सांसद विधायक त्रिभुवन दत्त और पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव के साथ नामांकन करने के बाद शोभावती ने कहा कि कटेहरी की जनता उनके साथ है। जाति धर्म से ऊपर उठकर मतदाता उनका साथ देंगे।