बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी का समाजवादी पार्टी से गठबंधन होगा। कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वहां बसपा का गठबंधन जनता दल सेक्युलर के साथ है।
मायावती ने स्पष्ट संकेत दिए कि सपा और बसपा के बीच अगले आम चुनावों में गठबंधन होगा। हालांकि, इसके लिए सीटों का बंटवारा होना बाकी है।
मायावती कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनता दल, सेक्युलर के साथ एक रैली को संबोधित करने के लिए पहुंची थीं। उनके साथ जेडीएस के कुमारस्वामी भी थे।
एक सवाल के जवाब में मायावती ने कहा कि जैसे ही सीटों का एडजस्टमेंट होगा, सपा-बसपा गठबंधन का एलान कर दिया जाएगा।