फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीमा पार गतिविधियों पर कड़ी चौकसी बरतें जवान

Sun, 22 Sep 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जवानों के साथ बैठक करते एसएसबी महानिरीक्षक।
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी सीमांत मुख्यालय लखनऊ के महानिरीक्षक ने तीन दिवसीय दौरे के दौरान सीमा चौकियों सहित एसएसबी मुख्यालय भिनगा का निरीक्षण किया। इस दौरान जवानों के साथ बैठक कर निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

एसएसबी के महानिरीक्षक रत्न संजय ने एसएसबी मुख्यालय भिनगा सहित सीमा चौकी तरुस्मा, हाकिमपुरवा व सुईया का निरीक्षण किया। यहां सैनिक सम्मेलन कर जवानों की समस्याएं सुनीं। सुईया चेक पोस्ट, सीमा स्तंभ, नो मैंस लैंड, नाका प्वाइंट, ओपी पोस्ट का जायजा लिया। एसएसबी मुख्यालय के क्वार्टर गार्ड, कैंपस एरिया, मोटर परिवहन पार्क, मेस, चिकित्सालय आदि का निरीक्षण किया। परिसर में पौधरोपण कर जवानों को पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। सीमा चौकी हाकिमपुरवा में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। उनके साथ कमांडेंट रविन्द्र कुमार राजेश्वरी, उप कमांडेंट निरुपेश कुमार, पीयूष सिन्हा, सोनू कुमार, डॉ. रश्मि वाजपेयी सहित काफी संख्या में एसएसबी जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें