फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत निपटारे में मनमानी पर सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कार्य में लापरवाही पर एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने जैतपुर थाने में तैनात सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी कि यदि फीडबैक संतोषजनक नहीं मिला तो कार्रवाई तय होगी। गौरतलब है कि बीते दिनों आईजीआरएस के जरिये जैतपुर थाना क्षेत्र के नत्थूपुर लौधना निवासी रामदयाल ने शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत की जांच आरक्षी हिमांशू सोलियान को सौंपी गई।
विज्ञापन

इसके बाद टीम द्वारा शिकायतकर्ता से फीडबैक लिया गया। शिकायतकर्ता ने सिपाही की जांच प्रक्रिया को लेकर असंतोष प्रकट किया। कहा कि सिपाही ने साक्ष्य संकलन में मनमानी की है। फौरी तरीके से रिपोर्ट बनाकर भेज दिया गया है। एसपी ने इसका संज्ञान लेते हुए जांच आख्या अधूरी होने व लापरवाहीपूर्ण कार्यशैली को लेकर सिपाही को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन में अपनी आमद दर्ज कराने का निर्देश दिया।
एसपी ने कहा कि आईजीआरएस के अलावा अन्य शिकायतों के निस्तारण का फीडबैक शिकायतकर्ता से लगातार लिया जाता है। यदि कोई भी पुलिसकर्मी शिकायतों के निस्तारण व जांच आख्या तैयार करने में लापरवाही बरतेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए लगातार शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा भी की जाती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें