लखनऊ। समाज को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं और महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और नेतृत्व के समान अवसर देने होंगे। इसी संदेश के साथ भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की जन जागरण भारत यात्रा-2026 रविवार को कैसरबाग स्थित गांधी भवन पहुंची। महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एसपी गुप्ता ने यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान चार प्रमुख संकल्पों पर चर्चा हुई। इनमें युवाओं को समाज से जोड़ना, महिलाओं को समान सम्मान और अवसर देना, खर्चीली शादियों से बचना और मृत्युभोज जैसी कुप्रथा खत्म करना शामिल है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष संजय कुमार साहू, डॉ. श्रीनारायण साह, जितेंद्र साहू, सुनील गुप्ता, आनंद कुमार गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता और प्रदीप गुप्ता समेत विभिन्न जिलों व राज्यों के पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन युवा प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर साहू ने किया।