लखनऊ। बीबीएयू के विधि विभाग की ओर से न्याय का अधिकार, समानता, स्वाभिमान और सुधार विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता हुई। इसमें मेरेटल रेप, हॉरर किलिंग, धार्मिक भेद-भाव आदि विषयों पर विचार प्रस्तुत किए गए। लोगों को भारतीय संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। मौके पर डॉ. अनीस अहमद, डॉ. सूफिया अहमद, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. श्वेता त्रिवेदी, डॉ. शष्या मिश्रा, डॉ. ब्रजेश यादव, डॉ. विष्णुपति त्रिपाठी आदि थे।