फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 मीटर दूर रहेंगे मरीज

विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
फोटो  गोले में अस्पताल पहुंचेंगे मरीज फीवर ओपीडी में बदली गई व्यवस्था  1 मीटर दूर रह कर जाना होगा ओपीडी माई सिटी रिपोर्टर  लखनऊ । राजधानी के अस्पतालों में खुली फीवर ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए नई व्यवस्था की गई है । अब उन्हें ओपीडी में आने से पहले 1 मीटर की दूरी बनाकर आना होगा। लोहिया संस्थान बलरामपुर अस्पताल करीब करीब सभी अस्पतालों में यह व्यवस्था बनाई गई।  कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए बलरामपुर अस्पताल में नई व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इसमें मरीजों को इमरजेंसी ओपीडी व फीवर क्लीनिक में एक से डेढ़ मीटर दूरी के गोले बनाकर खड़ा कराया जा रहा है। निदेशक प्रोफेसर एके त्रिपाठी ने बताया कि एक दूसरे से दूरी बनाने का संदेश देने के लिए ऐसा किया गया है। इसी तरह बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राजीव लोचन ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यह व्यवस्था शुरू की गई है। इसमें मरीज को मुंह ढककर आने और दूर से ही अपनी समस्या बताने को कहा जा रहा है। उसके आधार पर पर्चे पर दवा लिखकर वितरण किया जा रहा है। साथ ही एआरवी आदि का इंजेक्शन भी बहुत ही सावधानी से लगाया जा रहा है। जिससे कि मरीजों के साथ डाॅक्टर या किसी स्टाॅफ को कोई प्रकार के संक्रमण का खतरा न रहे। स्टाॅफ को माॅस्क, ग्लब्स, सैनिटाइजर आदि मुहैया कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें