लखनऊ। न्यू हैदराबाद फूलवाली पार्क स्थित वाचनालय एवं पुस्तकालय परिसर में शनिवार को सामाजिक कठिनाइयों पर बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि वाल्मीकि, वंचित समाज की बाहुल्य बस्ती में संपर्क कर और सामाजिक कठिनाइयों का आंकलन किया जाएगा। उसके बाद प्रदेश स्तर की विचार गोष्ठी होगी, जो समस्याएं सामने आएंगी उनके निराकरण के लिए राज्य और केंद्र की सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। संतोष कुमार वाल्मीकि की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राजेश पुजारी, राजेंद्र वाल्मीकि, जगदीश अटल व अन्य शामिल हुए।