फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जेल से छूटते ही फिर शुरू की जाली नोट की तस्करी, दो गिरफ्तार

Fri, 10 Nov 2023 10:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

एसटीएफ ने बुधवार को सरोजनीनगर इलाके से जाली नोटों की सप्लाई करने वाले दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 100 रुपये के 49 जाली नोट बरामद हुए हैं। दोनों तस्कर पहले भी जाली नोट मामले में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ ने बुधवार को सरोजनीनगर इलाके से जाली नोटों की सप्लाई करने वाले दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 100 रुपये के 49 जाली नोट बरामद हुए हैं। दोनों तस्कर पहले भी जाली नोट मामले में जेल जा चुके हैं। जमानत पर छूटने के बाद दोबारा जाली नोट सप्लाई करने लगे थे। गिरोह के सरगना की तलाश जारी है।

विज्ञापन


एसटीएफ के डीएसपी डीके शाही ने बताया कि रायबरेली के सहजौरा के रहने वाले अनुराग सिंह और बंथरा के औरावां गांव निवासी आयुष बाजपेई को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से जाली नोट बरामद हुए हैं। गिरोह के सरगना अमेठी निवासी रामकृपाल की तलाश की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि रायबरेली के महाराजगंज थाने से 2019 में ये सभी जाली नोट के मामले में जेल भेजे गए थे। एक-एक कर तीनों जेल से जमानत पर छूटने के बाद फिर जाली नोट का धंधा करने लगे। वर्तमान में नोटों की छपाई रामकृपाल के घर पर हो रही थी।

आरोपियों ने बताया कि रामकृपाल पूरी डीलिंग करता है। वह जहां जिसको बताता है वह उतने के जाली नोट पहुंचा देते हैं। बताया कि एक हजार रुपये में तीन हजार के नकली नोट देते थे। गिरोह में सात से आठ लोग हं। सरगना समेत इन सभी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें