फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसी बस से निकला धुआं, सवारियों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
इसी बस में उठा धुआं। परेशान यात्री।
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई वृंदावन सेक्टर 8 शहीद पथ के रास्ते बिहार से दिल्ली जा रही निजी ट्रैवल एजेंसी की एयर कंडीशन बस के पीछे से तेज धुआं निकलने लगा। इससे सवारियों में हड़कंप मच गया। चालक ने बस शहीद पथ पर ही किनारे खड़ी कर दी, जिसके बाद इमरजेंसी गेट खोलकर सवारियों को बाहर निकाला गया। घटना रविवार की रात 2.30 बजे की है। सुबह तक सवारियां वहीं खड़ी रहीं। सुबह 7:30 बजे बस को शहीद पथ से नीचे लाया गया। उसमें आई कमी को ठीक कराकर बस फिर रवाना हुई। बिहार के रहने वाले बस चालक निरंजन के अनुसार, बस में 65 सवारियां थीं, जिनमें छोटे बच्चे भी थे।

इसी बस में उठा धुआं। परेशान यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें